बक्सर: गोलंबर से नगर में लगा महाजाम, विद्यालय के वाहनों के संचालन में हो रही है देरी
Buxar, Buxar | Feb 12, 2026 बक्सर नगर के गोलंबर के साथ ही भरौली गोलंबर पर लगने वाली जाम को लेकर आम लोगों की परेशानी कायम है। गुरुवार को सुबह 4:00 के बाद गोलंबर के साथ ही नगर में जाम की स्थिति काफी अधिक कायम हो गई है। जिसके कारण आम से खास सभी परेशान हो गए है। इसके साथ ही बक्सर पटना फोरलेन पर वाहनों की जाम दल सागर टोल प्लाजा से भी आगे तक लगी हुई है।