हुज़ूर: कोलार थाना क्षेत्र में रेडियो शाखा के इंस्पेक्टर के घर से ₹20 हजार की नकदी व ₹20 लाख के आभूषण हुए चोरी, एफआईआर दर्ज
Huzur, Bhopal | Jan 5, 2025 भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित कबर्ड कैंपस दानिश हिल्स व्यू कॉलोनी में रहने वाले रेडियो शाखा के इंस्पेक्टर के घर से चोर बीस लाख के जेवरात और बीस हजार केश लेकर फरार हो गए। परिवार 31 दिसंबर से अपने शासकीयआवास में था। शनिवार की रात को लौटने पर वारदात का खुलासा हुआ।कोलार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।