हुज़ूर: भोपाल में मॉडिफाइड बाइक से गांजे की तस्करी करने वाले 3 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Huzur, Bhopal | Jan 5, 2025 भोपाल में गांजा खपाने आए तीन तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। आरोपी बाइक से गांजा खपाने का कामकरते थे। ऑ्डर पर डिलीवरी देने निकले थे, घरेलू सामान केसाथ ड्रम में गांजे को छिपाकर रखा गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो बाइकों पर सवारनाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से कुल 27 किलो गांजा मिला है