मोहनलालगंज: विधान भवन में उप मुख्यमंत्री ने दारा सिंह चौहान को निर्विरोध विजयश्री प्राप्त करने पर दीं शुभकामनाएं
आज विधान भवन में भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को विधान सभा परिषद उप चुनाव में निर्विरोध विजयश्री प्राप्त करने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।