मोहनलालगंज: संत गाडगे सभागार में आयोजित “पराक्रम दिवस” के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
आज यानी 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जी की 127वीं जयंती के मौके पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजधानी लखनऊ के संत गाडगे सभागार, गोमती नगर में सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री, स्वतंत्र देव सिंह, सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह और संयोजक डॉ० सर्वेश अस्थाना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।