बेलहर: पुलिस ने गिद्धा गांव से गिरफ्तार मारपीट के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Aug 30, 2026 थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव से गिरफ्तार किए गए मारपीट मामले के एक आरोपी शंकर तांती को पुलिस ने रविवार को 1 बजे दिन में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की आरोपी शंकर तांती बहुत दिनों से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार करने के बाद आज न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।