#चित्रकूट के जिलाधिकारी ने छात्राओं को किया सम्मानित
2 अक्टूबर 2026, 17 वी राज्य स्तरीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 24 से 27 सितंबर सी ए बी इंटर कॉलेज प्रयागराज के मैदान में यह प्रतियोगिता हुई थी जिसमें जनपद चित्रकूट की बालिकाओं ने बेसिक शिक्षा विभाग की उच्च प्राथमिक विद्यालय इटोरा की टीम माध्यमिक शिक्षा विभाग में 14 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभा किया था जिसमें पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया
इसमें दो छात्राओं का नेशनल में भी चयन हुआ जिसमें विनीता एवं रिंकी देवी । इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर इन बालिकाओं को ट्रैक सूट देकर के सम्मानित किया कलेक्ट्रेट सभागार में और कहा कि यह बहुत ही गौरव की बात है बेसिक विभाग की इन बालिकाओं ने कक्षा 6 7 8 इन बालिकाओं ने पूरे जिले का नाम रोशन किया और आगे भी हमारी पूरी शुभकामनाएं की इसी तरह यह खेलती रहे और जो भी मदद होगी पूरा किया जाएगा