मगहर में बड़ा हादसा: पुल की रेलिंग तोड़ आमी नदी में गिरा ट्रेलर, लगी भीषण आग
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित आमी नदी पुल पर गुरुवार दोपहर 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे आमी नदी में जा गिरा। नदी में गिरते ही ट्रेलर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे के कुछ ही देर बाद वाहन में आग भड़क उठी, जिससे ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि चालक और क्लीनर की जान बच गई।