संत कबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आनंद गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में नासिर एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था,
जिसका आनंद गौतम ने विरोध करते हुए उसे समझाने की कोशिश की। इसी बात से नाराज नासिर ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर आनंद गौतम पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है,