प्रकाश उत्सव से पहले निकली प्रभात फेरी, खत्री टोला में हुआ स्वागत
आजमगढ़। गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर 24 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व से पहले सोमवार 23 नवंबर की सुबह शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए सुंदर गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान खत्री टोला वार्ड में सरदार रिंकू सिंह की ओर से प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
सरदार रिंकू सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी का 558वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुंदर गुरुद्वारा में सुबह 10:30 बजे साहिब पाठ का समापन होगा। इसके बाद शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा। प्रकाश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
Azamgarh, Azamgarh | Nov 23, 2026