जिला स्थापना दिवस सह श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मंत्री श्रेयसी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व गुब्बारा उड़ाकर किया। इस दौरान श्रीकृष्ण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया और श्रद्धांजलि दी गई।