जंदाहा: सोहरथी गांव से पुलिस ने 72 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 2 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, एक बाइक की जब्त
महिसौर थाना की पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक पर लोड 72 बोतल विदेशी शराब के साथ 2 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज सोहरथी गांव निवासी मनोज सहनी एवं महीपुरा निवासी सूरज कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई।