जंदाहा: खोपी पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत भवन में आयोजित बैठक में उप मुखिया की खिसकी कुर्सी
जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के खोपी पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शनिवार को पंचायत भवन में मुखिया नीलम साहू की अध्यक्षता में कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पंचायत सचिव राजेश्वर राय ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन कराया। बैठक में 15 वॉर्ड सदस्यो में से 10 वार्ड सदस्य उपस्थित हुए है।