जंदाहा: शेरपुर धंधुआ चौक स्थित ऋषभ किराना स्टोर में में अचानक लगी आग से लाखों का नुकसान
जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के बंहसी सैदपुर पंचायत के शेरपुर गांव के शेरपुर धंधुआ चौक स्थित ऋषभ किराना स्टोर में अचानक आग लगने से दुकान का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में सामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा देने की बात कही गई।