जंदाहा: चांदसराय वॉर्ड संख्या 6 में मुर्गा फार्म में लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान,फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
जंदाहा प्रखंड के महिसौर थाना के चांदसराय गांव के वॉर्ड संख्या 6 में एक मुर्गा फार्म में अचानक आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। बताया गया कि। तेज हवा के बीच आग की तेज लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने पर गांव एवं आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।