जंदाहा: जंदाहा पुलिस ने बाईक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार,बाइक का सामान बरामद
जंदाहा थाना की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जन्दाहा थानाध्यक्ष अभिनाश कांत चंद्रा नें बताया की बाइक चोरी की घटनाओं के अनुसांधन के दौरान चोरी की गई बाइक को काटकर कबाड़ी दुकान में बेचे जाने का उद्धभेदन करते हुए काबड़ी दुकान से चेचीस एवं बाइक की टंकी को बरामद किया गया है।