महिला को भूत भगाने के नाम पर प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को कथित तौर पर भूत भगाने के नाम पर प्रताड़ित किए जाने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान महिला के कान और दांत से काटने का भी दावा किया गया है।
वीडियो में आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्थान, समय और घटना की वास्तविकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Hardoi, Hardoi | Sep 1, 2026