हरदोई: कन्या जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक का बयान वायरल, कहा- 'बीसों काम निपटाकर 9 बजे खोलूंगा स्कूल', कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के सांडी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मलवा अखबेलपुर स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल की व्यवस्था को लेकर एक मामला सामने आया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक विपिन का विद्यालय के समय और अपनी कार्यशैली को लेकर बयान देते हुए एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रधानाध्यापक विपिन का कहना है कि वे रोजाना सुबह 9 बजे ही विद्यालय खोलते हैं। उनका दावा है कि विद्यालय आने से पहले उन्हें बीसों व्यक्तिगत व अन्य काम निपटाने पड़ते हैं, जिसके बाद ही वे स्कूल पहुंच पाते हैं।
समय से विद्यालय न खुलने और प्रधानाध्यापक के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लग रहा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ऐसे अध्यापकों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और जिलाधिकारी (DM) हरदोई से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 1, 2026