मेरठ में ट्रैफिक पुलिस की वसूली का वीडियो वायरल, चालान के नाम पर पैसे लेने का आरोप
मेरठ। शहर में ट्रैफिक पुलिस पर वाहन चालकों से चालान के नाम पर कथित वसूली किए जाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहने एक होमगार्ड द्वारा एक युवक से कथित तौर पर रुपये लेते हुए नजर आने का दावा किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि एक जागरूक नागरिक ने कथित वसूली की इस घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Sep 1, 2026