बांसवाड़ा: राजतालाब क्षेत्र में भूमि विवाद में परिवार को मिली फिर धमकी, गुहार लेकर पहुंचे एसपी के पास
बांसवाड़ा शहर के राजतालाब क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार मंगलवार को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। परेशान परिवार ने बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक को मंगलवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। राज तालाब क्षेत्र निवासी फरीदा पत्नी स्वर्गीय सलीम ने अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया है।