बांसवाड़ा: भील प्रदेश की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए निकाली गई रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले मंगलवार दोपहर 1:30 बजे बांसवाड़ा में भील प्रदेश की मांग को लेकर रैली निकाली गई और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। रैली शहर के नगर परिषद स्थित बासिया भील की प्रतिमा से प्रारंभ हुई, जो कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।