बांसवाड़ा: कलिंजरा में सरेबाजार शिक्षिका हत्याकांड मामले में कांग्रेस और परिजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
कलिंजरा सरे बाजार में आज से 15 दिनों पहले शिक्षिका लीला ताबियार की हत्या के बाद अब तक आरोपी खुला घुम रहा है मगर पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी नहीं होने पर आज मंगलवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी और परिजनों ने आक्रोश जताया।