बदनावर: पूर्व मंत्री के पत्र के कारण क्षेत्र के दो स्कूलों का PM श्री योजना में हुआ चयन, ग्रामीणों ने जताया आभार
Badnawar, Dhar | Oct 3, 2024 केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के लिए पीएम श्री योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के जरिए पुराने स्कूलों को नया रूप दिया जाएगा। चौथे चरण में मध्यप्रदेश समग्र शिक्षा अभियान द्वारा योजना के तहत मध्यप्रदेश के 117 स्कूलों को चयनित किया गया है। जिसके अंतर्गत बदनावर के सदलपुर शासकीय विद्यालय व दत्तीगांव के शासकीय स्कूल को योजना का लाभ मिलेगा।