बदनावर: नागेश्वरधाम में भारत माता मंदिर व शहीद गैलरी संस्था ने किया शहीदों और क्रांतिकारियों के लिए महा तर्पण का आयोजन
Badnawar, Dhar | Oct 2, 2024 नगर समेत अंचल में बुधवार को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने अपने पूर्वजों को याद कर श्राद्ध किए। वहीं नगर से कुछ दूर से प्राचीन नागेश्वरधाम में भारत माता मंदिर व शहीद गैलरी संस्था के तत्वावधान में सामूहिक तर्पण कार्यक्रम विधिविधान से आयोजित किया गया।इस दौरान शहिदो को भी याद किया गया।यह आयोजन प्रतिवर्ष यहां आयोजित किया जाता हैं।