बदनावर: सिविल अस्पताल में एक युवक द्वारा महिला डॉक्टर को अपशब्द कहने का आरोप, इलाज कराने आया था युवक; मामला दर्ज
Badnawar, Dhar | Sep 29, 2024 सिविल अस्पताल बदनावर में शनिवार देर रात,तकरीबन 10 बजे इलाज कराने आए युवक ने अस्पताल में पदस्थ डॉ रानी जायसवाल के साथ अपशब्दों का इस्तमाल कर धमकी देने का एक मामला सामने आया है।महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. रानी जायसवाल मरीजों को देख रही थी। तभी आरोपी ने अपशब्द बोलते हुए अभद्रता की। डॉक्टर के आवेदन पर,पुलिस ने केस दर्ज कर,मामले की जांच शुरू कर दी हैं।