बदनावर: भाटबामंदा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 18 नामज़द आरोपियों पर केस दर्ज
Badnawar, Dhar | Sep 29, 2024 ग्राम भाटबामंदा में शनिवार शाम,6बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर पथराव, धारदार हथियार व लाठी डंडे भी चले। विवाद में फोरव्हीलर गाड़ियो में भी तोड़फोड़ की गई। इस मामले में कानवन पुलिस ने दोनों पक्षो के कुल ,23 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। अभी झगड़े में घायल हुए लोगों का रतलाम एवं इंदौर में ईलाज जारी है।