बदनावर: अधिक बारिश के कारण बदनावर क्षेत्र में सोयाबीन की फसल को हुआ नुकसान, किसानों ने की राजस्व विभाग से सर्वे कराने की मांग
Badnawar, Dhar | Oct 1, 2024 बीते सप्ताह में,बदनावर क्षेत्र में अत्यधिक बारिश होने से सोयाबीन की फसल में नुकसान हुआ है। अत्यधिक जलजमाव होने से खेतों में सोयाबीन की कटाई का कार्य शुरू नहीं हो सका है। क्षेत्र के ग्राम नागदा, कानवन, कोद,बिड़वाल, कड़ोदकला,खिलेड़ी आदि गांवों में बारिश के कारण खेतों में सोयाबीन की फसल में बारिश से नुकसान हुआ है। किसानो द्वारा फसल के सर्वे की मांग की जा रही।