एत्मादपुर: सुदामापुरी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
Etmadpur, Agra | Nov 5, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत सुदामापुरी में 2 पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई, पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है, कि जान से मारने की नीयत से हमला बोला गया एवं लाठी डंडों से मारपीट की गई, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।