भरथना: ढकपुरा गांव में मां ने बेटे का शव देखा, तो त्यागे प्राण, एक साथ उठीं मां-बेटे की अर्थियां
भरथना के ढकपुरा गांव में बीते दिवस एक हृदयविदारक घटना से मातम छा गया। जयपुर में हार्ट अटैक से मृत राकेश पाठक (54) का शव पैतृक गांव ढकपुरा पहुंचा। बेटे का शव देखते ही उनकी 80 वर्षीय मां रामवती उर्फ बिटोली देवी बेसुध हो गईं। बेटे के वियोग का सदमा वह सहन नहीं कर सकीं और कुछ ही मिनट में उनकी भी मौत हो गई।