बांधवगढ़: रोहनिया गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर से जनसुनवाई में शिकायत की, पिछले माह का राशन नहीं मिला
उमरिया जिले के रोहनिया गांव में ग्रामीणों को बीते माह का राशन नहीं मिलने का मामला सामने आया है।राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर राखी सहाय को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की।मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल फील्ड में भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं।अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा ।