लालगंज: तुलसी गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति के कंकालनुमा शव का करीब एक सप्ताह बाद बीएचयू में हुआ पोस्टमार्टम
लालगंज के तुलसी गांव निवासी 65 वर्षीय मुन्ना लाल यादव 11 अप्रैल को अपने घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित निजी गौशाला में पशुओं को चारा खिलाने गए थे। इसके बाद रहस्य मय परिस्थितियों में लापता हो गए। 45 दिन बाद जंगल में पेड़ से लटकता हुआ उनका शव बरामद हुआ। बीएचयू में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर रात करीब 8:30 बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार किया गया।