बदनावर: बदनावर में नगर परिषद ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाया अभियान, नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा- अभियान जारी रहेगा
Badnawar, Dhar | Nov 26, 2024 बदनावर नगर में आवारा कुत्ते के आतंक को लेकर नगर परिषद द्वारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। नगर परिषद के अमले ने बदनावर के बस स्टैंड, आंबेडकर चौराहा, सुभाष मॉर्ग, भेरू उखलिया तिराहा, शीतलामाता बस स्टैंड, सभामंच चौराहा, बकरा बाजार, मंडी रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा गया।