बदनावर: बदनावर में घर-घर जाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड, 70 प्लस के 7795 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने का है लक्ष्य
Badnawar, Dhar | Nov 25, 2024 केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य कारणों या बुजुर्ग अवस्था के चलते केंद्र तक न पहुंच पाने वाले लोगों के कार्ड बदनावर में घर-घर जाकर बनाए जा रहे हैं। बदनावर ब्लॉक में 7,795 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है, जिसमें 2,467 कार्ड बनाए जा चुके है।