नावकोठी: BRC नावकोठी में साक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित, 166 विशिष्ट शिक्षक नियुक्त
नावकोठी प्रखंड के बीआरसी भवन में साक्षमता परीक्षा पास 166 शिक्षक शिक्षिकाओं को औपबंधिक नियुक्ति पत्र शनिवार को दिया गया। बीपीएम मुजाहिदुल इस्लाम ने बताया कि साक्षमता उत्तीर्ण 166 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक पद पर नियुक्ति हेतु औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें 1 से 5 वर्ग के 138 6 से 8 वर्ग में कुल 11 तथा 17 उर्दू विषय सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका शामिल है।