सरदारशहर: आसासर निवासी 16 वर्षीय किशोर बिना बताए घर से निकला, पिता की रिपोर्ट पर पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
आसासर निवासी भंवरसिंह पुत्र मोहनसिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया है कि 3 अक्टूबर को शाम वक्त करीब साढ़े 4 बजे मेरा पुत्र सुरेंद्रसिंह उम्र 16 साल घर से बिना बताए कहीं चला गया जो अब तक घर वापस नहीं आया है। हमने मेरे पुत्र सुरेंद्र सिंह को गांव मोहल्ले में इधर-उधर काफी तलाश किया और पूछताछ की लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है।