सरदारशहर: राजीव गांधी खेल मैदान में चल रही सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस थाना टीम ने फाइनल मुकाबला जीता
राजीव गांधी खेल मैदान में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार शाम 6 बजे समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पुलिस थाना टीम ने कर्मचारी संघ की टीम को हराकर शानदार जीत हासिल की। इस अवसर पर थाना अधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज की ओर से पुलिस थाना टीम को जीत की बधाई दी गई।