सरदारशहर: राजीव गांधी खेल मैदान में चल रही सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में उपजा विवाद, विद्युत विभाग की टीम ने किया प्रदर्शन
क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए राजस्व राजगढ़ की टीम और सरदारशहर विद्युत विभाग की टीम के मैच के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई और विद्युत विभाग को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए राजीव गांधी खेल मैदान पहुंचे और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर राजस्व राजगढ़ की टीम को प्रतियोगिता से बाहर करने की मांग की।