हज़ारीबाग: विधानसभा चुनाव 2024: पुलिस ऑब्जर्वर ने मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रविवार शाम 6 बजे पुलिस आब्जर्वर श्री नजमुल होडा द्वारा हजारीबाग बाज़ार समिति अवस्थित मतगणना केंद्र व स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस श्री लोकेश बारंगे मौजूद रहे।