हज़ारीबाग: मतदाता जागरूकता के लिए सम्हारणालय से दो डिजिटल रथ रवाना
हजारीबाग में निर्वाचन आयोग की ओर से लोगों को 13 नवंबर को घर से निकलकर मतदान करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के लिए समाहरणालय भवन प्रांगण से दो डिजिटल रथ को रवाना किया गया जो रथ बरही और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूकता फैलाएंगे और डिजिटल वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील की जाएगी |