हज़ारीबाग: डेमोटांड़ स्थित बिरहोर टण्डा व अन्य जगहों में टीम खुशी ने ज़रूरतमंदों को कपड़े किए वितरित
टीम खुशी ने दिवाली से पूर्व रविवार को हज़ारीबाग़ डेमोटांड़ स्थित बिरहोर टण्डा , ढ़ेंगुरा स्थित बिरहोर टण्डा और नवादा-बनहा बस्ती में कपड़ों का वितरण किया। टीम खुशी के विभिन्न सदस्यों द्वारा पुराने कपड़े, बच्चों के खिलौने, जूते, चप्पल, बैग, ठंड से बचाओ हेतु गर्म कपड़े आदि का वितरण किया गया।