हज़ारीबाग: छठ पूजा को लेकर नगर निगम की टीम ने हजारीबाग़ के जलाशयों की सफाई शुरू की
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक है। जिसको लेकर साफ-सफाई की तैयारी में हज़ारीबाग़ नगर निगम इन दिनों जुट गया है। हजारीबाग के जलाशयों की सफ़ाई चल रही है ऐसे में झील परिसर पहुँचे लोगो ने बताया की झील परिसर में हजारों की संख्या में छठ व्रती पूजा के लिए पहुंचते हैं। यह झील परिसर की स्थिति काफी दुर्लभ थी। जलकुंभियों से यह झील घिर चुका था ।