बड़ीसादड़ी के छात्र वैदिक स्वर्णकार को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्र स्तरीय 'शिक्षा रत्न सम्मान समारोह' में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। स्वर्णकार सेवादल, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित समारोह में देशभर के करीब 600 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।