जमुई: अरुणमाबाक गांव में पुरानी रंजिश के चलते खूनी बवाल, रोड़ेबाजी में एक ही परिवार के 5 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 30, 2026 अरुणमाबाक गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। घटना में जमशेद अंसारी, तौफीक अंसारी, इनामुल अंसारी, जहांगीर अंसारी और आलम अंसारी घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल पक्ष ने पड़ोसी समेत दर्जनभर लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी।