ट्रेड यूनियन की देशब्यापी हड़ताल का पलामू के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पर असर देखा गया। सभी शाखाएं और नियंत्रण कार्यालय बंद रहे। बैंककर्मी ग्रामीण बैंक का निजीकरण नहीं करने और आईपीओ नहीं लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इधर ट्रेड यूनियन की हड़ताल को लेकर मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि कचहरी चौक पर आंदोलन करते नजर आए।