पलामू जिले के 57 वें सिविल सर्जन के रूप में डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह 11 बजे कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने डॉक्टर अनिल कुमार से पदभार ग्रहण किया। मौके पर डॉ अनिल श्रीवास्तव ने जहां काम करने के तरीके बताएं, वही प्राथमिकता भी गिनाई। बताते चले कि डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव पलामू जिले में ही यक्ष्मा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे l