मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बिसफुट्टा पुल के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे मंगलवार की शाम करीब 7बजे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।