मेदिनीनगर (डालटनगंज): पोखराहा में बैल को बचाने के दौरान होमगार्ड जवानों से भरी बस से टकराई कार, सीसीटीवी फुटेज आई सामने
मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में बैल को बचाने में अनियंत्रित होकर टाटा पंच कार होमगार्ड जवानों से भरी बस से टकरा गयी थी। कार के अनियंत्रित होकर बस से टकराते सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुधवार सुबह 7 बजे से सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हादसा कैसे हुआl