बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरइडीह पोखरी गांव की रहने वाली अलाउदीन अंसारी के 55 वर्षीय पत्नी सबीना बीवी मंगलवार देर शाम बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों के अनुसार, सबीना बीवी अपने घर के छत पर सूखे हुए कपड़े उतारने गई थीं, इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गईं।