पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचला मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार गुप्ता एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मेदिनीनगर स्थित रतनलाल ऑटो बाइक्स शोरूम में कार्यरत हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार मंगलवार की देर शाम ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।