आज 13 फरवरी दोपहर 1 बजे बाजार समिति में एक ट्रक चालक पश्चिम बंगाल से प्याज लेकर आया, ट्रक खाली करने के बाद वह ट्रक को तिरपाल से ढकने लगा, इस दौरान वह ट्रक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे बेतिया जीएमसीएच में स्थानीय लोगों के द्वारा भर्ती कराया गया, जहां 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।